फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hadlpur the upper primary school Mid- day meal scam

हैदलपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मील घोटाला

Fri, 08 May 2015 08:16 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Fri, 08 May 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन

एसडीएम विधान जायसवाल ने शुक्रवार को विकास खंड अंबियापुर के कई प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। यहां पर कई खामियां मिलीं, जिसकी जांच आख्या डीएम को भेजी गई है। इससे स्कूल के शिक्षकों में खासा हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

एसडीएम जायसवाल शुक्रवार को दबिहारी स्थित प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। जहां पर प्रधानाध्यापक गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने बताया वह अपना बिना तारीख डाले अवकाश पत्र रख गए। इससे जाहिर होता है कि बिना बताए अनुपस्थित हैं। यहां सहायक अध्यापक पूनम रानी, रेखा शर्मा मौजूद मिलीं। स्कूल में 154 बच्चे पंजीकृत है। मगर मौके पर मात्र 25 ही मिले। इसके बाद रायपुर मजरा स्थित प्राथमिक स्कूल को देखा। जहां पर प्रधानाध्यापक सत्यभान सिंह मौजूद मिले। मेहराज फातिमा बिना अवकाश प्रार्थना पत्र के गैरहाजिर मिली। सहायक अध्यापक प्रशाली शर्मा, ज्योति रानी मौजूद मिली। आंगनबाड़ी केंद्र पर सरला देवी, माधुरी देवी उपस्थित मिलीं। पंजीकृत 90 बच्चों के सापेक्ष 31 ही मौके पर मिले।
विज्ञापन

इसके बाद हैदलपुर स्कूल को देखा। यहां प्रधानाध्यापिका शशिबाला गैरहाजिर मिली। इसके बाद उच्च प्राथमिक स्कूल को देखा। जहां पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार, नरेश पाल सिंह, कमलेश कुमार, सोनिया सिंह सहायक अध्यापक मौजूद मिले। स्कूल में मात्र 27 छात्र मिले। एसडीएम ने बताया कि यहां मिड-डे मील वितरण की जांच की गई तो पता चला कि सात मई को 176 बच्चों को मिड-डे मील वितरित किया गया था। जबकि आज निरीक्षण दौरान मात्र 83 बच्चे ही मौजूद मिले। इससे प्रतीत होता है कि यहां रजिस्टर में अंकित मिड-डे मील के लिए बच्चों की उपस्थिति वास्तविकता से लगभग दो गुनी करके दिखाई जा रही है। जो शासकीय धन का दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। एसडीएम ने स्कूलों की निरीक्षण आख्या तैयार कर डीएम समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। एसडीएम की इस छापामारी अभियान से क्षेत्र के शिक्षकों में खासा हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed