फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guide bunds will be built on both sides of Muda bridge, there will be no problem in case of flood

Budaun News: मुड़ा पुल के दोनों ओर बनेंगे गाइड बंध, बाढ़ आने पर नहीं होगी दिक्कत

Wed, 28 May 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Guide bunds will be built on both sides of Muda bridge, there will be no problem in case of flood
दातागंज क्षेत्र में रामगंगा पर बना मुड़ा पुल। फाइल फोटो - फोटो : संगठन
बदायूं। आईआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद में मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच बनने वाले पुल पर 1500 मीटर लंबा गाइड बंध बनाया जाएगा। ऐसे में बाढ़ आने की दशा में पुल और एप्रोज रोड को कोई नुकसान नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है। उसकी अनुमति मिलने के बाद में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दातागंज तहसील के गांव मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच 42 करोड़ की लागत से रामगंगा नदी पर 700 मीटर लंबा पुल बनाया था। वर्ष 2023 में रामगंगा में आयी बाढ़ के दौरान फरीदपुर की तरफ कटान होने से उस तरफ का संपर्क मार्ग करीब 180 मीटर कटकर बह गया था। तब से आज तक यहां पर आवागमन बंद है। सात जनवरी को 2025 को आईआईटी रुड़की की टीम ने सर्वे किया। उनकी रिपोर्ट के अनुसार पुल की दोनों ओर गाइड बंध बनाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

साथ ही पुल की लंबाई भी 150 मीटर बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 1200 मीटर का संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसके बने जाने के बाद में बाढ़ आने की स्थिति में पुल व एप्राेज रोड को कोई नुकसान नहीं होगा। रिपोर्ट मिलने के बाद में लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर को बनाने का काम शुरू कर दिया। एक सप्ताह में यह रिपोर्ट शासन के लिए भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed