फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Grji JCB: 65 houses demolished store

गरजी जेसीबी: 65 मकान, दुकानें ध्वस्त

Thu, 10 Dec 2015 11:31 PM IST
(सिलहरी) बदायूं
(सिलहरी) बदायूं Updated Thu, 10 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली-बदायूं हाईवे को फोरलेन करने के काम ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को हाईवे पर खेड़ा नवादा इलाके में जेसीबी गरजी। इस दौरान 65 मकान और दुकानों को ढहा दिया गया। यह निर्माण अवैध रूप से हाईवे किनारे किए गए थे। मौके पर पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही।
बरेली-बदायूं हाईवे को फोनलेन किया जा रहा है। इससे पहले जिले में बिनावर, मलगांव, गौटिया समेत कई गांवों में हाईवे किनारे के निर्माण ढहाए जा चुके हैं। तीन दिन पहले खेड़ा नवादा इलाके में हाईवे किनारे अवैध निर्माण ढहाने का काम शुरू हुआ था। गुरुवार को शहर में दोनों ओर अवैध रूप से बने मकान और दुकान ढहा दिए गए। इस दौरान एसडीएम सदर प्रदीप यादव, इंस्पेक्टर बिनावर एसएस बराच, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव समेत पीएसी और भारी तादाद में फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

कई बार आई झड़प की नौबत
सिलहरी। अभियान के दौरान कई बार झड़प की नौबत भी आई। तमाम लोग निर्माण ढहाने का विरोध करने लगे। इस पर पुलिस और पीएसी ने इस लोगों को खदेड़ दिया। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनको पहले से अल्टीमेटम नहीं दिया गया था। हालांकि, प्रशासन ने दावा किया कि पांच दिन पहले लोगों को अल्टीमेटम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों के सामने ढहते देखा आशियाना
सिलहरी। अभियान के दौरान कई परिवारों के सिर से छत छिन गई। तमाम लोगों ने अपने आंखों के सामने आशियाना ढहता हुआ देखा। महिलाओं की आंखें भर आईं। हालांकि, इन लोगों को भी यह पता था कि उनका आशियाना अवैध रूप से बना हुआ है। लोग एक दूसरे को सांत्वना देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed