Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP Rural made students aware told ways to protect themselves from cyber crime

Budaun News: एसपी ग्रामीण ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, साइबर क्राइम से बचाव के बताए तरीके

Tue, 28 Oct 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 12:21 AM IST
सार

पुलिस की पाठशाला में एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर ठग लालच का जाल बिछाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इससे सावधान रहें। किसी भी लालच में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। 

विज्ञापन
SP Rural made students aware told ways to protect themselves from cyber crime
नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुई पुलिस पाठशाला में छात्र-छात्र

विस्तार

बदायूं के बिल्सी के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एसपी (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर ठग लालच का जाल बिछाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जैसे ही हम किसी लालच या आकर्षण में आते हैं, साइबर अपराधी हमें अपनी चाल में फंसा लेते हैं।
विज्ञापन


गोपनीय जानकारी साझा न करें 
उन्होंने कहा कि इस संसार में कोई व्यक्ति बिना स्वार्थ के कुछ नहीं देता, इसलिए ऐसे किसी भी ऑफर या मेसेज से सावधान रहें, जो मुफ्त या इनाम का लालच दें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ खाता संख्या, पिन, ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि खाते से धोखाधड़ी से पैसे निकल जाएं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एसपी ग्रामीण ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से भी अवगत कराया और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। छात्राओं ने एसपी ग्रामीण से सवाल-जवाब भी किए। 

 

Trending Videos

अखबार बौद्धिक विकास में निभाता है अहम भूमिका : डॉ. राजकमल 
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजकमल गुप्ता ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी डिजिटल माध्यमों पर अधिक निर्भर होती जा रही है, जिससे उनके बौद्धिक और मानसिक विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज छात्र किताबें और अखबार पढ़ने में कम रुचि ले रहे हैं, जिसके कारण उनमें एकाग्रता और याददाश्त की कमी देखने को मिल रही है। 

अखबार और पुस्तकें ही वह माध्यम हैं जो हमें सोचने, समझने और विश्लेषण करने की शक्ति देती हैं। संचालन शिक्षक सचिन उपाध्याय ने किया। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, रचना देशवाल, अरविंद कुमार वर्मा, लवकुमार सिंह, सुमित कुमार, इंद्रा माहेश्वरी, कविता, अक्षय सक्सेना सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed