फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gplebajon punishing drought relief Will unleash movement

सूखा राहत के घपलेबाजों को सजा  दिलाने के लिए होगा आंदोलन

Sun, 17 Jul 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाकियू और बीकेडी के संयुक्त पंचायत में 21 को आंदोलन की घोषणा 
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन और बहुजन किसान दल की ओर से आयोजित पंचायत में जिले की बिल्सी तहसील समेत विभिन्न स्थानों पर हुए सूखा राहत के चेकों के अवैध भुगतान कर घोटाला किए जाने का मामला छाया रहा। इस मौके पर बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा है कि 21 जुलाई की पंचायत को आंदोलन का रूप दिया जाएगा। इसमें कृषि बीमा की खामियों को भी उजागर किया जाएगा। 
चित्रांश नगर के कैंप कार्यालय पर आयोजित पंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों की स्थिति बेहद दयनीय है। सरकार द्वारा भेजा गया किसानों को राहत का पैसा दबंगों ने प्रशासनिक और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से निकाल लिया। इसमें करोड़ों का खेल किया गया है। इस मामले में धन जमा कराके निपटाने की कोशिश की जा रही है ताकि दोषियों को बचाया जा सके। भाकियू पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है। अगर, दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया तो जबर्दस्त आंदोलन होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि बीमा में भी यहां धोखा किया जा रहा है। अगर, बीमा योजना की प्रीमियम काटी गई तो भाकियू इसका विरोध करेंगी। प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेडी जिलाध्यक्ष सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीवादियों के साथ है और किसानों को नजरअंदाज किया जाएगा। डीजल मूल्य में 40 पैसा बढ़ाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसान गणित लगाकर देखे एसकी लागत में उसे कृषि से कितना मुनाफा होता है। किसान बर्बाद हो रहा है। भाकियू नगर अध्यक्ष हारुन गौस ने कहा कि बिल्सी के चेक घोटाला पर शासन और प्रशासन को घेरा जाएगा। पीसीएफ के खाद घोटाले को भी नहीं भुलाया जाएगा। 

पंचायत में सदर तहसील अध्यक्ष परवेज आलम, आरिफ गाजी, भीमसेन राजपूत, परभाही यादव, भूरे यादव, अशोक यादव, बाबू खां, रईस अहमद, ग्रीस राजपूत, पप्पू सैफी, फैसल, पूरन लाल पाली आदि ने भी विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed