फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   government vehicles check

एडीएम और एसडीएम की सरकारी गाड़ियां भी चेक कीं

Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 13 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शुक्रवार को बिल्सी में एसडीएम विधान जायसवाल और एआरटीओ अमिताभ राय ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसडीएम और एडीएम की गाड़ियां भी आ रही थीं। दोनों गाड़ियों को चेक किया गया तो सब कुछ ओके मिला। 
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने एआरटीओ अमिताभ राय बिल्सी पहुंचे थे। कार्यक्रम में एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल भी शामिल हुए। जागरुकता कार्यक्रम के बाद एआरटीओ ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के एनआरएचएम की दो गाड़ियां भी चेक की गईं। एक गाड़ी तो ओके मिली। लेकिन, एक में सीट बेल्ट ही नहीं थी। इस पर एआरटीओ ने जुर्माना ठोका। शुक्रवार को एआरटीओ ने अभियान के दौरान 80 वाहन चेक किए। एआरटीओ ने बताया कि 16 जनवरी को अभियान के दौरान सिर्फ सरकारी गाड़ियों को चेक किया जाएगा। खामियां मिलने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। सरकारी गाड़ियों की खामियों को भी दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed