{"_id":"575c20714f1c1b520a9c61ff","slug":"government-subsidies-may-buy-seed-from-agricultural-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कृषि केंद्रों से बीज खरीदकर पाएं सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कृषि केंद्रों से बीज खरीदकर पाएं सब्सिडी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीफ की फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विभाग ने गोष्ठियां करने के साथ ही राजकीय कृषि बीज केंद्रों पर बारिश के बाद बोई जाने वाली फसलों के बीज की बिक्री शुरू कर दी है। इन सरकारी बीज केंद्रों पर बीज खरीदने से शासन की ओर से मिलने वाली सब्सिडी किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना के तहत भेजा जाएगा।
ब्लाकों में खुले राजकीय कृषि बीज केंद्रों पर मोटे, महीन और बासमती धान के बीज, ढेंचा, खरीफ के दौरान बोई जानी वाली संकर मक्का, संकर ढेंचा, प्रमाणित और आधारीय उर्द मूंग और तिल के बीज की बिक्री की जा रही है, जिससे किसानों को निजी दुकानों पर जाकर अधिक रुपये बर्बाद न करना पड़े।
इधर, मानसून के आने की सूचना पाकर कई उन्नतशील किसानों ने तो बीज को खरीदना भी शुरू कर दिया है। वहीं खरीफ के दौरान बोई जाने वाली फसलों की बोने की तैयारी किसान लगभग कर चुके हैं। अब बारिश के होने के बाद ही खरीफ फसलों की बुवाई तेजी के साथ होने लगेगी।
विज्ञापन
00000000000000000
----------------------------
बीज के नाम मूल्य अनुदान
1. मोटा धान 3000 1400 रुपये
2. महीन धान 3060 1400 रुपये
3. बासमती 4100 1400 रुपये
4. ढेंचा 3600 1800 रुपये
5. संकर मक्का मुद्रित मूल्य 10,000 रुपये
6. संकर बाजरा मुद्रित मूल्य 10,000 रुपये
7. उर्द प्रमाणित 17000 4500 रुपये
8. उर्द आधारीय 17850 4500 रुपये
9. मूंग प्रमाणित 12500 4500 रुपये
10. मूंग आधारीय 14300 4500 रुपये
11. तिल प्रमाणित 11170 6500 रुपये
नोट: आंकड़े प्रति क्विंटल बीज सब्सिडी के आधार पर दिए गए हैं।
-------------------------------
000000000000
सरकारी केंद्रों से बीज खरीदने पर ही मिलेगा अनुदान
बदायूं। जिले के प्रत्येक ब्लाक में खोले गए राजकीय कृषि बीज केंद्रों पर जो मिलने वाले अनुदानित बीज पर केवल उन लोगों को सब्सिडी मिलेगी, जो सरकारी केंद्रों से बीज खरीदेंगे। साथ ही विभिन्न कंपनियों के मक्का और बाजरा के बीज पर मिलने वाला अनुदान केवल केंद्र से खरीदे गए बीजों पर ही मिलेगा।
ब्लाक कार्यालयों पर खुले राजकीय कृषि बीज केंदों पर अनुदानित बीज की बिक्री शुरू हो गई है। किसान इन केंद्रों से ही बीज खरीदें, जिससे शासन से मिलने वाली सब्सिडी किसानों के बैंक खातों डीबीटी के तहत भेजी जा सके।
-आरपी चौधरी, कृषि उप निदेशक