फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   govermnent degree college get clearence

सहसवान में राजकीय डिग्री कॉलेज को हरी झंडी

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
लंबे समय के बाद सहसवान के लोगों की राजकीय डिग्री कॉलेज की मांग पूरी हो गई है। सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रयासों के बाद शासन ने सहसवान में राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। इधर, नगर पालिका ने भी कॉलेज स्थापना के लिए जमीन मुहैया कराने का ऐलान कर दिया है। पालिका बोर्ड ने इस पर मोहर लगा दी है। उम्मीद है कि राजकीय डिग्री कॉलेज का जल्द शिलान्यास होने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

सहसवान के लोग लंबे समय से राजकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग कर रहे थे। इंटरमीडिएट के बाद यहां के विद्यार्थियों को स्नातक शिक्षा के लिए दूसरे स्थानों पर दौड़ लगानी होती थी। शासन से डिग्री कॉलेज स्थापना के लिए स्वीकृति मिल गई है। इधर, पालिका अध्यक्ष हाजी नूर उद्दीन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में डिग्री कॉलेज को जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। चेयरमैन नूर उद्दीन ने बताया कि नगर पालिका के एक बड़े भू-भाग पर कब्जा कर लिया था। इसे कब्जा मुक्त करा लिया गया है। इसी जमीन को डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed