{"_id":"58221b3f4f1c1bfb02b38f97","slug":"gopashtami-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गोपाष्टमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गोपाष्टमी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गोपाष्टमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में मंगलवार को गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गोमाता का पूजन किया गया। श्रीमद् ब्रह्मदत्त गोशाला के तत्वावधान में सैकड़ों गो भक्तों ने गोशाला आकर गोरक्षार्थ यज्ञ में सहभागिता कर पूजन किया।
सर्वप्रथम 24 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। उसके बाद उपस्थित सभी गौभक्तों ने विधिवत गौपूजन किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय गोधन महासंघ के संयोजक विजय खुराना ने उत्साहित स्वर में आवाज उठाई कि अब वो दिन दूर नहीं रह गया है कि जब हम अपनी गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिला सकेंगे। कहा कि देश में कत्लखाने बंद कराने और बांग्लादेश बॉर्डर पर गौ तस्करी को सख्ती से रोकने में देश की सभी पार्टियों के बड़े राजनीतिज्ञ गंभीर नहीं हैं। यदि ऐसा होता तो गो तस्करी बड़े पैमाने पर नहीं हो रही होती। कहा कि यदि देश में कत्लखाने बंद नहीं हुए तो शीघ्र विशाल आंदोलन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी ग्रुप ऑफ कंपनीज मथुरा के चेयरमैन गजेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि हम सब लोग गौशाला में पल रही गायों के लिए अपने घर में प्रतिदिन एक रोटी ही निकलने की परंपरा को फिर से शुरू कर देंए तो ऐसा करने से ही गौमाता की सेवा कर सकते है। वृंदावन से आए भक्तमालि रामकृपाल दास चित्रकुटि ने कहा कि हर घर में गौ पालन होना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने कहा कि कुछ गोशालाएं वास्तव गो सेवा के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही हैं। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने भी विचार रखे। 151 लोगों को गौ पालक सम्मान से नवाजा गया। इससे पूर्व दिल्ली से आईं भजन गायिका मुनमुन रत्ता ने गो माता के ऊपर भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा योग में नेशनल गोल्ड मैडल लेकर आई टीम ने भी अपनी प्रस्तुति दी। अंत में अतिथियों ने गोशाला के विस्तार निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर नरेंद्र दुआ, अशोक खुराना, सुरेंद्र मल्होत्रा, सचिव सचिन भारद्वाज, रविंद्र मोहन सक्सेना, राहुल चौबे, अलोक प्रकाश, विनोद पाल, अजय कुमार मिश्र, गुरुचरण मिश्र, दीपमाला गोयल, राजीव गुप्ता, वीरेंद्र धींगरा, जवाहर रस्तोगी, सुनील गुप्ता, आनंद कुमार, मनोज जोहरी, मुरारी लाल सक्सेना, आदि मौजूद रहे। इधर, श्री गऊ माता सेवा संस्थान के गौ भक्तों की ओर से गोपाष्टमी पर गौरीशंकर मंदिर के निकट स्थित गौशाला में गौ माता की विशेष पूजा अर्चना की गयी। गौ माता की अक्षत, रोली, मिठाई, वस्त्र एवं धूप दीप से पूजा की गई। गौ माता के लिए आहार एवं अन्य वस्तुएं दान दी गयी। इस मौके पर रामदेवी शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, रामदेवी शर्मा, संगीता शर्मा, राकेश शर्मा, नमन मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, अमन, रोहित कुमार, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने गांव बमनौसी में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौ माता का श्रंगार कर ने पूजन किया। इस मौके पर संजीव शर्मा, डॉ. वीपी शर्मा, जितेंद्र सिंह, पूरनलाल, लटूरी सिंह, मानवेंद्र सिंह, उरमान सिंह यादव, नीतू कुमारी, उपेंद्र यादव, रेनू, अंकिता, रतनेश, कमला यादव, निर्मला, सुनीता, यशोदा, राजवेटी आदि मौजूद रहे।
सहसवान। विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोपाष्टमी को गौ रक्षा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। विहिप के नगर अध्यक्ष चित्रकिशोर अगस्त्य ने गौ पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विज्ञापन
इसके बाद 101 दंपतियों ने गौ माता का पूजन किया और आरती उतारकर गुड, जौं, आटे की लोईयों का भोग लगाया। वरिष्ठ समाज सेवी डॉ. स्वराजचंद्र गुप्ता, भगवान सिंह यादव, धर्मदेव आचार्य, नीरज शर्मा सुमित मिश्रा आदि ने गौ माता के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए उनके दूध, मूत्र, गोबर और पालन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मनोज यादव, दीक्षा माहेश्वरी, अंबरीश वर्मा, सौरभ माहेश्वरी, सुभाष गौड़, मधु उपाध्याय, सुरेंद्र गुप्ता, मनीष माहेश्वरी, आलोक माहेश्वरी, योगेश माहेश्वरी, अवढर शर्मा, रिंकू चांडक, दीपिका चांडक, शीतल माहेश्वरी, मुकेश हिंदू, वेदप्रकाश सक्सेना आदि मौजूद रहे।