{"_id":"71170520e533415f98cc5e0d1d3f4bc3","slug":"gm-talks-fail-to-reach-62nd-day-continue-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम पहुंचे वार्ता विफल 62वें दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम पहुंचे वार्ता विफल 62वें दिन भी धरना जारी
badaun
Updated Thu, 11 Jun 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विभिन्न देयकों की मांग को लेकर चीनी मिल शेखूपर के कर्मचारी यहां मालवीय आवास पर 62वें दिन भी धरने पर रहे। मिल के जीएम राजीव जैन वार्ता को पहुंचे लेकिन निदान करने की जगह उन्होंने कहा कि मिल पर धनाभाव है इसलिए भुगतान नहीं हो सकेगा। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर इसका विरोध किया। कर्मचारियों ने धरना जारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा के मंत्री मुन्ना लाल उपाध्यक्ष बेचे अली ने जीएम से धरना स्थल पर वार्ता की लेकिन जीएम के नकारात्मक रुख से कर्मचारी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि देयकों के भुगतान तक उनका आंदोलन चलता रहेगा। धरना पर नौबत सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, अलीजान, प्रेमपाल सिंह, छोटेलाल, लालमन, पूरनलाल, गोकिल, वेदराम, राजाराम, ईद मोहम्मद, मोहनलाल, नूर मोहम्मद, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन