फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gleeful Journey from Shyam Khatu

धूमधाम से निकाली श्याम खाटू की गुणगान यात्रा

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।  
अमर उजाला ब्यूरो बिल्सी।   Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gleeful Journey from Shyam Khatu
khatu shayam - फोटो : amar ujala
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा
विज्ञापन

नगर में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की गुणगान निशान यात्रा धूमधाम  से निकाली। लोगों ने  जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। शोभायात्रा  जजपुरा(उझानी) जाकर समाप्त हुई।

भगवान श्याम खाटू की निशान यात्रा की कई दिनों से तैयारियां चल रहीं थी। सुबह साढ़े सात बजे नगर की नई सब्जी  मंडी गेट से प्रारंभ हुई यात्रा कटरा बाजार, मुख्य बाजार, बंबा चौराहा  स्थित श्री बद्रीनारायन मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। इसके बाद नगर के सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बालाजी  तिराहा, कछला बस स्टैंड होती हुई देववाणी चौक होते हुए जजपुरा खाटू मंदिर  पर विसर्जित हुई। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। निशान यात्रा में सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के अबीर-गुलाल की होली खेली। यात्रा में महिलाओं ने भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में विकास  वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, दिनेश बाबू, अवनेश वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय,  मुनीश्वर राठी, मंयक वार्ष्णेय, गोपाल गुप्ता, रामसेवक वार्ष्णेय, रजनीश  शर्मा, राहुल वार्ष्णेय, बबलू सिंह, भोले, रोहित, कुशमेश, अर्चित, अर्पित,  सुशील वार्ष्णेय, मोहित, जितेंद्र माहेश्वरी, मोहित वार्ष्णेय, चंद्रशेखर वार्ष्णेय, अभिषेक माहेश्वरी, गौरव वार्ष्णेय, भविष्य वार्ष्णेय, धनेंद्र  माहेश्वरी, विंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed