{"_id":"6ada6db892cc08f17400ea89","slug":"girls-made-aware-of-safety-under-mission-shakti-badaun-news-c-123-1-sbly1006-176033-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बिल्सी। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत बृहस्पतिवार को कोतवाली मिशन शक्ति केंद्र ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बादशाहपुर में जागरूकता कार्यक्रम किया। इसमें केंद्र प्रभारी रचना देशवाल ने बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस ने ऑपरेशन गरुड़, शील्ड, डेस्ट्राय, खोज, बचपन, नशामुक्ति, रक्षा और ईगल के उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह, छेड़छाड़, नशाखोरी और अश्लील सामग्री से जुड़े अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन और रानी लक्ष्मीबाई संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने आपातकालीन सहायता नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वूमेन पावर लाइन 1090 की जानकारी दी। बालिकाओं से किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे शिकायत करने की अपील की गई। इस मौके पर विद्यालय की वार्डेन भारती मालपाणी, रशिम यादव, सुनीति कश्यप, प्रियांशी तोमर, सविता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद