{"_id":"8c55350038e095b9506e13b7b1cf4970","slug":"girl-will-not-be-tempted-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"... लड़की को नहीं देने देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... लड़की को नहीं देने देंगे परीक्षा
badaun
Updated Mon, 09 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर बच्ची से छेड़छाड़ करने के दो आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब उसे परीक्षा न देने की धमकी दे रहे हैं। चौथी कक्षा में पढ़ रही इस बच्ची के 12 मार्च से पेपर हैं। इससे भयभीत मां-बाप ने अब एसएसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ परिवार को सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस थाने में आरोपी भूरा और महेंद्र के खिलाफ छह मार्च को बच्ची की मां ने घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भूरा तो पुलिस को चकमा देकर भाग गया, लेकिन महेंद्र को पकड़ लिया गया। बाद में महेंद्र को भी थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
पीड़िता की मां का आरोप है कि अब दोनों आरोपी खुलेआम घूमकर उन्हें धमका रहे हैं। उनका कहना है कि वे उनकी बेटी को परीक्षा नहीं देने देंगे। 12 मार्च से परीक्षाएं हैं। मां का यह भी कहना है कि वह नौकरी करती हैं। धमकी मिलने के बाद वह बेटी को घर पर अकेले छोड़कर भी नहीं जा सकती। एक आरोपी का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। उनका पूरा परिवार दहशत में है। अब लड़की के मां-बाप ने एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन