फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl's dead body found hanging in lover's house

प्रेमी के घर में फंदे पर लटका मिला प्रेमिका का शव

Tue, 13 Apr 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging in lover's house
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में अपने प्रेमी के घर के कमरे में युवती फंदे पर लटकी मिली। युवती भोर में तीन बजे उठकर प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे उसका प्रेमी घबरा गया। उसने वापस जाने को कहा लेकिन युवती तैयार नहीं हुई। पुलिस के अनुसार इसके बाद प्रेमी को कमरे से बाहर निकालकर उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इधर, पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर का है। पुलिस के अनुसार यहां की 18 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात युवती के परिवार वाले गेहूं निकालने खेत पर गए थे। युवती और उसके छोटे भाई-बहन घर पर रह गए थे। वह सोमवार भोर में तीन बजे अपने घर से चुपचाप उठकर प्रेमी के घर पहुंच गई। उसे अचानक अपने घर में देखकर उसका प्रेमी घबरा गया। उसने कहा कि वह घर लौट जाए। उसके परिवार वालों को पता चल गया तो बड़ा विवाद हो जाएगा। लेकिन युवती लौटने को तैयार नहीं हुई। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी को कमरे से बाहर निकाल दिया। फिर कमरे में अपने दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इधर, जब प्रेमी को इसके बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। दूसरी ओर युवती के परिवार वाले घर पहुंच चुके थे। उन्होंने युवती को घर से गायब देखा तो वह उसे खोजते हुए उसके प्रेमी के घर पहुंच गए। इधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ बल्देव सिंह पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तुड़वाकर युवती के शव को फंदे से उतारा। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के पिता का कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग है। उन्होंने भूरे पर हत्याकर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सोमवार दोपहर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन

युवती ने अपने प्रेमी के घर में फंदे पर लटककर जान दी है। कमरा अंदर से बंद था। उसकी उम्र करीब 18 साल लग रही है लेकिन उसके परिवार वाले 16 साल बता रहे हैं। मामला आत्महत्या का है। अभी इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बल्देव सिंह, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed