फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl's accountant accused of molestation

युवती का लेखपाल पर छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
girl's accountant accused of molestation
दातागंज (बदायूं)। तहसील पहुंची एक युवती ने लेखपाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर हंगामा किया। बाद मे वह गश खाकर गिर गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। युवती ने एसडीएम से शिकायत के साथ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि उसकी लेखपाल से किसी कार्य को लेकर मोबाइल पर बात हुई तो उसने उससे इस सिलसिले में तहसील के मीटिंग हाल में आने को कहा। इसपर वह सीधे तहसील के मीटिंग हाल में पहुंच गई। जहां युवती ने लेखपाल से अपना कार्य कराने को कहा। आरोप है कि इस पर लेखपाल ने कहा कि वह उसके साथ चले, तभी वह उसका काम करेगा। युवती का आरोप है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो लेखपाल ने जेब से रुपये निकालकर उसके ऊपर फेंकने शुरू कर दिए। इस पर उसने हंगामा कर दिया। इससे वहां भीड़ लग गई। इसी दौरान आरोपी लेखपाल मौके से खिसक गया। इधर, जानकारी देते-देते युवती गश खाकर गिर गई। कुछ लोगों ने उसे उठाकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवती ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

इस मामले की जानकारी मिली है। युवती के आरोपों की जांच कराई जा रही है। लेखपाल से भी पूछताछ की जाएगी। जांच में जो सच्चाई निकलकर सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम शिरोमणि, एसडीएम दातागंज
युवती ने कार्यालय आकर मुझे तहरीर दी है। इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें सच्चाई के अनुसार ही कार्रवाई होगी। इसके लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
-प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed