{"_id":"65eb6dc9376fa1535e0ab1b5","slug":"girl-raped-on-the-pretext-of-getting-popcorn-police-caught-the-accused-in-a-midnight-encounter-badaun-news-c-123-1-sbly1002-114805-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पॉपकॉर्न दिलाने के बहाने बच्ची से रेप, आधी रात एनकाउंटर में पुलिस ने आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पॉपकॉर्न दिलाने के बहाने बच्ची से रेप, आधी रात एनकाउंटर में पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया। देर रात पुलिस ने एनकाउंटर में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मासूम बच्ची को पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने खेत में ले गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने रात करीब तीन बजे मुठभेड़ के बाद दिखाई है। शुक्रवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
मामला बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे का है। आरोपी युवक संजय बच्ची को पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने ले गया। जब वह रात आठ बजे तक बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब आधा घंटा चली खोजबीन के बाद बालिका गांव के बाहर एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके काफी खून बह रहा था। उसकी हालत देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्हाेंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया।
इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। रात करीब तीन बजे पुलिस ने उसे गांव के बाहर खेतों में घेर लिया। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे थाने की जीप का शीशा टूट गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लग गई, जिससे वह जमीन पर गिर गया। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। अभी उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बाद में उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह बिनावर थाना क्षेत्र का मामला है। आरोपी बच्ची को पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। - आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी