फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl found dead on cot her clothes were torn in Budaun

Budaun News: घर में चारपाई पर मिला युवती का शव, फटे हुए थे कपड़े; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sun, 28 Sep 2025 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में एक युवती का शव रविवार सुबह उसके ही घर में चारपाई पर मिला। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेले ही रहती थी। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन
girl found dead on cot her clothes were torn in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में घर में अकेली रह रही 18 वर्षीय युवती का शव रविवार सुबह चारपाई पर मिला। उसके गले पर रस्सी के निशान हैं। कपड़े फटे होने से उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। युवती के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई नहीं है। वह चचेरे भाई व चाचा के साथ ही रहती थी। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की असल वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन


युवती के चचेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया है कि उसके ताऊ व ताई की मौत के बाद युवती उनके ही साथ रहती थी। सिर्फ रात में वह सोने के लिए अपने घर में चली जाती थी। हर रोज की तरह वह शनिवार शाम को खाना खाने के बाद अपने घर में सोने चली गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: लोगों ने पुलिस अफसरों पर बरसाए फूल, कहा- जलने से बचाया शहर; तीसरे दिन हालात सामान्य
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह परिवार के लोग खेत पर चले गए। करीब दस बजे मोहल्ले के लोगों ने उसका शव चारपाई पर पड़ा देखा तो परिजनों समेत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। सीओ दातागंज केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ दातागंज के के तिवारी का कहना है कि संदिग्ध हालत में युवती का शव घर में चारपाई पर मिला है। हत्या के पीछे की क्या वजह है, इसकी पुलिस हर बिंदू पर बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed