{"_id":"5eb2f2e48ebc3e908e0269a7","slug":"girl-death-badaun-news-bly4050203110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढांग ढहने से दो किशोरियां दबीं, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढांग ढहने से दो किशोरियां दबीं, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। घर की लिपाई के लिए तालाब किनारे से मिट्टी की खुदाई करते समय ढांग ढह जाने से दो किशोरियां दब गईं। किशोरी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर एक किशोरी को तो बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरी को खोजने में करीब एक घंटा लग गया। वह बेहोशी की हालत में थी। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पीयरखंदना में बुधवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ख्यालीराम की बेटी पूजा (15) अपनी सहेली संगीता (16) पुत्री खुशहाली के साथ मिट्टी खोदने के लिए तालाब किनारे पहुंची। दोनों ने एक ढांग के नीचे से मिट्टी खोदनी शुरू की। उसी दौरान बड़ी सी ढांग ढह कर दोनों के ऊपर गिर पड़ी। जिससे संगीता और पूजा ढांग के नीचे दब गईं। पूजा का सिर मलबे में पूरी तरह नहीं दब पाया। उसकी चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्टी हटाकर पूजा को बाहर निकाल लिया लेकिन वह सहेली संगीता के बारे में कुछ नहीं बता पाई। घर पहुंचकर उसने संगीता के बारे में बताया तो ग्रामीण दोबारा दौड़कर तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटा का मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर संगीता को बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में संगीता को लेकर परिवार वाले बुटला बोर्ड पर पहुंचे और एक निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक की सलाह पर उसे जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई।