फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Get superintending engineer MP said improving

सांसद ने अधीक्षण अभियंता से कहा सुधर जाओ

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नलकूप कनेक्शनों के नाम उगाही की शिकायतों पर नाराज
कई वर्षों से एक स्थान पर जमे जेई के तबादले के आदेश
बैठक में जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा विद्युत विभाग

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत गांवों में किए जा रहे विद्युतीकरण की धीमी गति, निजी नलकूप के कनेक्शनों तथा विद्युत चेकिंग के नाम पर किसानों से उगाही तथा त्रुटिपूर्ण बिल सही कराने के लिए उपभोक्ताओं का आर्थिक दोहन होने की शिकायतों पर सांसद समेत सभी जन प्रतिनिधियों ने नराजगी जताई। समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव ने अधीक्षण अभियंता से कहा कि उनका अपने अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। यह सब उन्हीं की मिलीभगत से हो रहा है। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो परिणाम ठीक नहीं होगा। 
मंगलवार की शाम विकास भवन सभागाकर में हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में समिति के उपाध्यक्ष आंवला क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप, प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा एवं बिसौली विधायक अशुतोष मौर्य सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने समय पर खराब ट्रांसफार्मर न बदलने, विद्युत विभाग के सभी जेई द्वारा की जा रही मनमानी, निजी नलकूप के पंजीकरण के नाम पर किसानों से उगाही तथा गांवों में विद्युतीकरण का कार्य अत्यंत सुस्त होने पर नाराजगी व्यक्त की। सांसद यादव ने वर्षों से एक स्थान पर जमे सभी जेई का दूसरे स्थानों पर तबादला करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप सहित कई सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग और अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा हाल में बनाई गई सड़कों की गुणवत्ता खराब होने के कारण टूटने की शिकायत की। इस पर अध्यक्ष यादव ने निर्देश दिए कि संयुक्त कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई जाए। सदन ने हौसला पोषण योजना के तहत दिए जा रहे पके पकाए भोजन वितरण की जांच कराने की भी मांग की। सांसद यादव ने सभी नगर पालिकाओं में समान रूप से ई रिक्शा वितरण कराने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बदायूं। इससे पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत 1.25 लाख की लागत से बनाई गई 30 सीसी सड़कों का भी लोकार्पण किया। कस्तूरबा गांधी वालिका विद्यालय की छात्राओं को सोलर लालटेनों का वितरण किया। कौशल विकास मिशन द्वारा प्रकाशित कौशल सप्ताह एवं विश्व युवा कौशल दिवस नामक पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव, डीआरडीए के परियोजना निर्देशक रविंद्र नाथ सिंह अवधेश यादव, सहित सभी निकायों के अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख और अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

----
राजस्व वसूली की बैठक अब नौ को
बदायूूं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में सात सितबंर को आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक नौ सितबंर को अपरान्ह साढ़े चार बजे कलक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed