{"_id":"56f6a6384f1c1b2423f14e52","slug":"gayatri-yajna-worship-of-trees-to-put-in-offerings-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री यज्ञ में आहुतियां डालकर की वृक्षों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री यज्ञ में आहुतियां डालकर की वृक्षों की पूजा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को दबिहारी गांव में हुआ यज्ञ
पर्यावरण संरक्षण को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा अंबियापुर ब्लाक के गांव दबिहारी में गायत्री महायज्ञ किया गया। ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं और वृक्षों का पूजन किया।
इस मौके पर भावेश शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया। ग्रामीणों ने लोक कल्याणार्थ यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की। रेवाराम शर्मा ने वृक्षों का पूजन किया और अंशु शर्मा व सुमन शर्मा ने वृक्षों की आरती उतारी।
विज्ञापन
सुखपाल शर्मा ने कहा कि जन्म देने वाली माता के बाद धरती माता ही जीवन पर्यंत तक पालन पोषण करती है। इसकी मिट्टी में विष खींचने की अद्भुत शक्ति है। पहलवान अखाड़े में व्यायाम कर मिट्टी के अमूल्य गुणों से नवीन ऊर्जा प्राप्त करते हैं। कहा कि पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों को संरक्षण देकर प्रकृति की रक्षा करें। इस दौरान तेजराम शर्मा, किशन लाल शर्मा, देवेंद्र कुमार, मुरारी, प्रबाल, दीप्ति, मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन