फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gave a lift to a woman on his bike, molested her on the way

Budaun News: लिफ्ट देकर महिला को बाइक पर बैठाया, रास्ते में की छेड़खानी

Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gave a lift to a woman on his bike, molested her on the way
कुंवरगांव। नगर में स्टैंड पर टेंपो का इंतजार कर रही उसावां की एक महिला को बाइक सवार ने लिफ्ट दी। फिर वह उसे सुनसान रास्ते पर ले जाकर छेड़खानी की। युवती के चीखने चिल्लाने पर आस-पास के खेत में काम कर रहे लोग आ गए और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उसावां निवासी एक महिला शनिवार को कुंवरगांव में दवा लेने आई थी। युवती ने बताया कि क्लीनिक बंद थी। इसलिए वह उसावां जाने के लिए स्टैंड पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसको लिफ्ट दी। आरोप है कि बाइक सवार बदायूं जाने की बात कहकर उसको कच्ची सड़क के रास्ते प्रहलादपुर-मढ़िया भांसी ले गया। यहां सुनसान रास्ते पर एक बाग में ले जाकर छेड़खानी करने लगा। महिला चिल्लाई तो आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ओमवीर पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम नसरतगंज थाना सिरौली जिला बरेली का है। इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed