फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gangster's property worth one million seized in Dataganj

दातागंज में गैंगस्टर की दस लाख की संपत्ति जब्त

Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gangster's property worth one million seized in Dataganj
दातागंज (बदायूं)। शहर कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर के बाद अब दातागंज इलाके में एक गैंगस्टर की करीब दस लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। गैंगस्टर इस समय जेल में है। पुलिस पहुंचने की सूचना पर उसके परिवार वाले घर पर ताला लगाकर पहले ही भाग गए। इस पर पुलिस ने उसके खेत जब्त कर लिए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी संजीव उर्फ सीटू पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। उसके खिलाफ एक गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। इसके तहत बृहस्पतिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ढोल नगाड़े लेकर संपत्ति जब्त करने के लिए उसके घर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही उसके परिवार वाले घर पर ताला लगाकर भाग गए। बताते हैं कि उन्हें पुलिस के आने की पहले ही सूचना मिल गई थी। इससे वह घर बंद करके भागने में सफल रहे गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उसके खेतों पर पहुंचे। जहां पुलिस ने उसके करीब दस लाख रुपये की कीमत के दो खेत जब्त कर लिए। एक खेत में उसका भाई सह खातेदार भी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर इस समय जेल में है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भटौली गांव पहुंचकर गैंगस्टर संजीव उर्फ सीटू की करीब दस लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। उसके परिवार वाले घर पर ताला लगाकर भाग गए थे।- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed