{"_id":"62e19692e5417b603134beb1","slug":"ganga-exprees-way-badaun-news-bly492708889","type":"story","status":"publish","title_hn":"करकटपुर में फिर पैमाइश, अब सामने आ रही चकबंदी में चूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करकटपुर में फिर पैमाइश, अब सामने आ रही चकबंदी में चूक
विज्ञापन
करकटपुर में पैमाइश को पहुंची राजस्व टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। बिसौली तहसील के गांव करकटपुर में बुधवार को नायब तहसीलदार अजहर अंसारी राजस्व टीम के साथ फिर पैमाइश को पहुंचे। पैमाइश के दौरान सामने आया कि गांव में 2006-07 चकबंदी हुई तो चकबंदी विभाग ने नक्शा दुरुस्त करने समेत अन्य कई कामों को पूरा ही नहीं किया। कई लोग चकबंदी के बाद भी अपनी पुरानी जमीनों पर ही काबिज हैं। कई स्थानों पर चकबंदी में नाले और नालियां दिखा दी गई हैं। ऐसे में करकटपुर को लेकर फंसा पेंच फिलहाल सुलझने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।
गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसील के 85 गांवों से गुजरता हुआ जिले में करीब 95 किमी दूरी तय करेगा। सबसे ज्यादा 38 गांव बिसौली तहसील के हैं और सबसे ज्यादा विवाद भी बिसौली तहसील में ही सामने आ रहे हैं।
कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने एक्सप्रेस-वे के लिए दस अप्रैल से काम शुरू हुआ था। इसके साथ ही कई गांवों में विरोध होने लगा। कई-कई बार की पैमाइश के बाद अब कुछ स्थानों पर काम शुरू हो गया है, लेकिन बिसौली तहसील के गांव करकटपुर में जमीन को लेकर पेंच फंस गया है। किसानों ने करीब एक सप्ताह पहले विरोध प्रदर्शन करते हुए एक्सप्रेस-वे का काम रुकवा दिया था। तब से यहां काम रुका हुआ है। अब तक कई बार पैमाइश के बाद भी जमीनों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बुधवार को नायब तहसीलदार अजहर अंसारी राजस्व टीम के साथ पैमाइश करने गांव पहुंचे। नक्शे से मिलान किया तो पता लगा कि चकबंदी के बाद गांव में जमीनों का नक्शा अपडेट ही नहीं किया गया है। नक्शा अपटेड न होने और कई खामियों के कारण समस्या बनी हुई है। गांव में अब फिर नए सिरे से पैमाइश की जा रही है।
-
ग्रामीणों की चेतावनी, निस्तारण तक शुरू नहीं होने देंगे काम
करकटपुर समेत आसपास के गांवों के ओमकार, सत्यपाल, उदयवीर, अरविंद, विपिन, उर्मिला देवी, बबली मदन लाल, योगेश, जगदीश, शिवशंकर, सुभाष, ओमवती, विनय कुमार आदि का कहना है कि जब तक जमीन को लेकर चल रहे विवाद का निस्तारण नहीं होता तब तक वे गांव में एक्सप्रेस-वे का काम शुरू नहीं होने देंगे। राजस्व विभाग उनसे नक्शा दुरुस्त कराने को कह रहा है, लेकिन यह काम भी राजस्व और चकबंदी विभाग का है। विभागों को खुद ही समस्या का समाधान करना होगा।
-
करकटपुर में फिर नए सिरे से पैमाइश की जा रही है। पैमाइश के दौरान मालूम हुआ है कि यहां जमीनों का नक्शा दुरुस्त नहीं है। गांव में चकबंदी के बाद नक्शे को अब तक अपडेट नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों से नक्शा दुरुस्त कराने को कहा गया है। ग्रामीणों की शिकायत का समाधान किया जा रहा है।
- अजहर अंसारी, नायब तहसीलदार बिसौली