फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga Dussehra: Eight drowned...divers rescued four, bodies of two recovered, two missing

गंगा दशहरा : आठ डूबे.....गोताखोरों ने चार को बचाया, दो के शव बरामद, दो लापता

Fri, 06 Jun 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra: Eight drowned...divers rescued four, bodies of two recovered, two missing
अमन का फाइल फोटो।
बदायूं। जिले के अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान करने आए आठ लोग डूब गए। गोताखोरों ने चार लोगों को सकुशल बचा लिया जबकि चार बह गए। करीब दो बजे तक दो लोगों के शव गोताखोरों ने गंगा से निकाल लिए थे। वहीं दो की तलाश अब भी जारी थी।
विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर स्नान करते समय कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव छितैरा के रहने वाले गौरव (10) पुत्र दानवीर सुबह करीब दस बजे गंगास्नान करने के दौरान डूब रहा था। उन्हें गंगा में उद्घोषणा कर रही बोट के नाविक गोताखोर ने कूदकर तुरंत बचा लिया। वहीं करीब 11 बजे मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय निवासी किशोरी नीतू (16) पुत्री कैलाश अपनी दादी रामवती व सहेली जगरात्रि (17) पुत्री डोरीलाल के अलावा गांव के ही कुछ लोगों के साथ गंगास्नान के पहुंचीं।
विज्ञापन

गंगास्नान के दौरान नीतू गंगा में डूब गई। जानकारी पाकर किशोरी के माता-पिता गंगाघाट पहुंचे और उसकी तलाश कराई परंतु कुछ पता नहीं चल सका। इसी क्रम में कासगंज के कस्बा सिढ़पुरा निवासी लखन (12) पुत्र धर्मवीर अपनी मां और दादी समेत परिवार के लोगों के साथ यहां पहुंचा। दिन में करीब दो बजे वह स्नान करने के लिए गंगा में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे पानी में जाते ही वह डूबने लगा। यह देख चीख-पुकार मच गई। गोताखोर उसकी तलाश में गंगा में कूदे। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। किशोर का शव देखते ही परिवार के लोग बेसुध हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

उधर, दातागंज थाना क्षेत्र के बेला डांडी रामगंगा घाट पर सुबह करीब दस बजे दातागंज के वार्ड चार का रहने वाला अमन (18) पुत्र ठाकुरदास अपने दोस्त अखिलेश व रामबाबू के साथ स्नान के लिए पहुंचा और घाट से करीब दो सौ मीटर दूर जाकर तीनों स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
चरवाहों ने शोर मचाया तो गोताखोर भागे और गंगा में कूदकर उनको बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी पूरन का 12 वर्षीय बेटा अन्नू सुबह करीब नौ बजे गांव के ही राजू के साथ गंगा में स्नान के लिए पहुंचा। स्नान के दौरान दोनों बालक गंगा में डूब गए। राजू काे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अन्नू गंगा की तेज धार में बह गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कछला से गोताखोरों को बुलाया गया है। बालक की तलाश जारी है।



--
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए फिर भी लोग गहरे पानी में चले गए। बच्चों को अभिभावकों को साथ में रहकर स्नान करना चाहिए था। अधिकांश नाबालिग ही डूबे हैं। प्रशासन ने चार को सकुशल निकाल लिया है। दो की तलाश जारी है। दो किशोरों की डूबने से मौत हुई है।
-अवनीश राय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed