फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga bathing at Kachhla and Atena Ghats tomorrow; traffic diversions effective from today.

Budaun News: कछला और अटेना घाट पर गंगा स्नान कल, आज से लागू रहेगा डायवर्जन

Sun, 28 Jun 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ganga bathing at Kachhla and Atena Ghats tomorrow; traffic diversions effective from today.
बदायूं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 29 जून को गंगा स्नान के लिए कछला गंगा घाट, अटेना घाट पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाने रखने के लिए चौबीस घंटे का रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

सीओ (यातायात) सुनील अहलावत के अनुसार, डायवर्जन 28 जून की रात 8 बजे से 29 जून की रात 8 बजे तक लागू रहेगा। डायवर्जन में जनपद बदायूं से हाथरस, अलीगढ, मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम, भारी वाहन ट्रक, ट्राला, डीसीएम व कार आदि वाहन उझानी बाइपास से मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर, बबराला, अलीगढ़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद बदायूं की ओर से कासगंज, एटा एवं आगरा की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम, भारी वाहन ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम व कार आदि नौशेरा तिराहा थाना सिविल लाइन से थाना कादरचौक से होते हुए गंजडुडवारा (जनपद कासगंज) होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। डायवर्जन श्रद्धालुओं पर लागू नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से नहीं गुजरेंगे वाहन
- मुजरिया चौराहे से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- कछला रोड सहसवान से कोई भी वाहन कछला होकर कासगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।


यहां लागू रहेगा डायवर्जन
डायवर्जन नौशेरा तिराहा, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाइपास, मुजरिया चौराहा, कछला रोड सहसवान। इन क्षेत्रों में संबंधित थाना पुलिस औ यातायात पुलिस डायवर्जन की व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed