फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gandhi ji

पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपिता

Sat, 31 Jan 2015 12:06 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 31 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
gandhi ji
जिले में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। दो मिनट का मौन भी धारण किया। विचार गोष्ठियों में उनके आदर्श अपनाने पर जोर दिया। पुण्य तिथि पर नगर पालिका की ओर से श्रद्धांजलि के समय का ध्यान दिलाए जाने को सायरन बजाया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई गोष्ठी में गांधी की पुण्यतिथि पर विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि महात्मा गांधी को गोली मारने वाले गोडसे संरक्षक आज महात्मा गांधी को अपना आदर्श मान प्रचार कर रहे हैं। ऐसे लोगों से देश को बच कर रहना होगा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश प्रसाद शर्मा ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बराक ओबामा की दावत में करोड़ों फूंक रहे हैं और स्वयं महंगे सूट पहन रहे हैं वहीं दूसरी ओर इंदौर (मध्यप्रदेश) में भूख से व्याकुल होकर एक परिवार के चार लोग आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जिला उपाध्यक्ष महेश सक्सेना, इकलास हुसैन ने भी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को गलत बताते हुए विचार रखे। सभा में भगवान सिंह, जितेंद्र कश्यप, शर्फीउद्दीन, फूल खान, आजम अली, प्रेमपाल शर्मा, ज्ञानांद पांडेय, सनी सक्सेना, राजू सक्सेना, अवधेश पाठक, अंसार हुसैन आदि मौजूद रहे। जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों ने भीदो मिनट का मौन रखा श्रद्धांजलि दी। रामऔतार मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, परोपकार जैसे मानवीय गुणों को सीखा और जीवन में इनका प्रयोग करते हुए उन्होंने जाति, धर्म, संप्रदाय, देश के भेदभाव के बिना संपूर्ण मानवता के लिए संघर्ष किया। राकेश कुमार मौर्य, मकरचंद्र मौर्य, रूपेंद्र नारायण मिश्र, पुत्तन मियां, नरेंद्र मोहन मिश्र, शांति स्वरूप सुमन, रंजीत सागर, रामकिशोर, रामकिशोर पाराशरी, रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, शहीद दिवस पर ऑल इंडिया लायर्स यूनियन के तत्वावधान में वीएन शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयेाजन हुआ। श्रवण कुमार सक्सेना, निगार नफीस, संतोष कुमार, जिया-उर-रहमान, अनिल कुमार, अनुज कुमार, सुमित कुमार सक्सेना, अरुण कुमार, शांतनु सक्सेना, माजिद हुसैन, मुरारी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन सर्वोदय मंडल के मित्रों द्वारा प्रांतीय मंत्री भगवान सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। मौनव्रत से पूर्व प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर इरफान हुसैन, वैभव गुप्ता, डॉ. हरनाम सिंह, अवनेश भारती, आशा राठौर, स्वतंत्र आदि ने चरखे से सूत कातकर प्रतीकात्मक कार्य किया। अवध नारायण मिश्र, धनपाल सिंह, जगतबंधू गुप्ता, जय भारत, विद्याराम आदि मौजूद रहे। लोकसभा यूथ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी गांधी ग्राउंड में राष्ट्रपिता मोहन दास करमचंद्र गांधी की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित कर प्रतिमा के समक्ष बैठक राष्ट्रपिता श्री गांधी का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम को गाकर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शेखर साहू, मुन्नालाल सागर, मोहम्मद वारिस, रईस अब्बासी, शमशाद हुसैन, मोहम्मद जुबैर, लौंग श्री, विनोद, आलम कुरैशी आदि मौजूद रहे। जिला सर्वोदय
विज्ञापन

उझानी। बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में प्रबंधक अतुल गोयल और निदेशक डॉ. संजय सिंह ने उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सरला शर्मा, नवीन कुमार, वीएन शर्मा, सुषमा सागर, राकेश यादव, अमित कुमार, अवनीश गुप्ता, सरनाम सिंह, प्रियंका अरोरा, सरोज भारती, राजकुमार, अजीत शंखधार और कौशल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार कांग्रेसियों ने नेत्रदान की विधिक प्रक्रिया पूर्ण की
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर कांग्रेस के चार नेताओं ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पत्र भरकर नेत्रदान की विधिक प्रक्रिया पूर्ण की। नेत्रदान की विधिक प्रक्रिया पूरी करने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा तीन उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, हाजी नाजिर हुसैन व बुंदू खां शामिल हैं। भारतीय शौर्य संस्थान के संस्थापक डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने बताया कि अब जिले में नेत्रदानियों की संख्या 217 से बढ़कर 221 हो गई है। आज नेत्रदान करने वालों को अगले सप्ताह प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed