{"_id":"1d303ab298ad3fb27a8c1883591b0fcf","slug":"fury-of-rigging-in-construction-complained-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में धांधली से रोष, डीएम से शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में धांधली से रोष, डीएम से शिकायत
Vjirganj
Updated Fri, 08 May 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्वे में 72 लाख की लागत से किये जा रहे इंटर लाकिंग कार्य में ठेकेदार द्वारा धांधली बरती जा रही है। मानकों को दरकिनार कर कराए जा रहे निर्माण में घटिया सामग्री लगाये जाने पर नगर पंचायत के नामित सदस्यों ने डीएम से शिकायत कर निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा होली चौक से आवंला रोड तक लगभग 300 मीटर सडक पर इंटर लाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में मानक के अनुसार वजरपुर तथा सीमेंट मिलाकर 15 सेंटीमीटर पत्थर की लेयर पड़नी चाहिए, जबकि ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर मात्र चार सेंटीमीटर पत्थर बिना बदरपुर तथा सीमेंट मिलाए ही डाला जा रहा है। घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोंग किया जा रहा है। नतीजा ये है कि मात्र आठ दिन में ही नाला जगह-जगह से धंसने लगा है।
विज्ञापन
धांधली से गुस्साए नगर पंचायत के नामित सदस्यों मकसूद खां तथा गुलाम मुस्तफा ने डीएम से निर्माण की जांच कराने की मांग की हैं।