फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Funeral of Banwari Singh with state honor

राजकीय सम्मान के साथ बनवारी सिंह की अंत्येष्टि

Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली (बदायूं)। 
अमर उजाला ब्यूरो बिसौली (बदायूं)।  Updated Fri, 10 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Funeral of Banwari Singh with state honor
बनवारी - फोटो : अमर उजाला
पैतृक गांव मानपुर में अंतिम दर्शन को उमड़े लोग 
विज्ञापन


दर्जा राज्यमंत्री, एमएलसी और सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव की अंत्येष्टि गुरुवार को दोपहर मानपुर स्थित उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ की गई। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके शेखूपुर से विधायक पुत्र आशीष यादव ने मुखाग्नि दी। हजारों नम आंखों ने बनवारी सिंह को अंतिम विदाई दी।

गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल में लंबे चले इलाज के बाद बुधवार को बनवारी सिंह ने अंतिम सांस ली थी। वहां से उनका पार्थिव शव बुधवार को देर रात लगभग एक बजे पैतृक गांव मानपुर पहुंचा। गुरुवार को सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोग जुटने शुरू हो गए। सांसद धर्मेंद्र यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, विधायक आशुतोष मौर्य, रामखिलाड़ी यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व एसडीएम आरडीराम ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। गार्ड आफ आनर भी दिया गया। इसके बाद लगभग 11 बजे आवास से शवयात्रा प्रारंभ हुई तो उसमें भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक ओर सांसद धर्मेंद्र यादव और एक ओर उनके पुत्र आशीष जैसे ही शव को कांधा देकर चले लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे। सांसद लगातार आशीष यादव के  साथ बने रहे। गांव में ही बनाई गई चिता को दोपहर लगभग 12 बजे विधायक बेटे आशीष यादव ने मुखाग्नि दी। बनवारी सिंह यादव को अंतिम विदाई देने वालों में दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप यादव गुड्डू, डीसीबी चेयरमेन बृजेश यादव, सपा जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष हितेंद्र शंखधार, जिला सचिव आकाश मिश्रा, बसपा विधायक सिनोद शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, राजीव सिंह बब्बू, दीपमाला गोयल, ब्लाक प्रमुख रामवीर सिंह यादव, सदस्य चेयरमेन अबरार अहमद, जिलापंचायत सदस्य महेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव, वीर सिंह यादव, दुर्गेश वार्ष्णेय, अनिल कुमार अक्कू, बरेली से सपा के नेता जफर बेग आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed