फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fsda team rounded in ughaiti

उघैती में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को घेरा

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
उघैती कस्बे में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को घेर लिया। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। लोगों ने टीम की बोलेरो गाड़ी की हवा भी निकाल दी। खबर मिलने पर एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल मौके पर पहुंच गए। मामले में सरसों तेल व्यापारी पिता-पुत्र को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग जिले भर में खाद्य पदार्थों के नमूने ले रहा है। गुरुवार को विभाग की एक टीम उघैती पहुंची। टीम में शामिल जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, राम प्रकाश और पूरन लाल ने महानगर रोड स्थित शिव दत्त पालीवाल के सरसों के तेल के स्पेलर भी छापा मारा। यहां से सरसों के तेल के सैंपल लिए। टीम के लोग जब जाने लगे तो शिवदत्त पालीवाल ने बतौर रिसीविंग रसीद की मांग की। एक अधिकारी ने उनसे कह दिया कि बदायूं आने पर रसीद मिलेगी। इस पर पालीवाल ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि आपने सैंपल यहां से लिए हैं, तो रसीद भी यहां दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के नोकझोंक होने लगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की मनमानी से गुस्साए व्यापारियों ने टीम के सदस्यों को घेर लिया। उनकी बोलेरो गाड़ी की हवा भी निकाल दी। यहां खींचतान और हाथापाई भी हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू किया। बाद में एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल भी पहुंच गए। मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल की ओर से शिवदत्त पालीवाल और उनके बेटे संजीव पालीवाल को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ उघैती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस व्यापारी के यहां छापामारी की गई, उसके पास खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस भी नहीं है। रिसीविंग न देने की बात गलत है। व्यापारी ने टीम के सदनस्यों से छीन कर कुछ कागजात भी फाड़े हैं। मामले में दो नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-विधान जायसवाल, एसडीएम, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed