फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   From pregnancy to give attention to child nutrition

गर्भावस्था से ही दें बच्चे के पोषण पर ध्यान

Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 इस्लामनगर और अंबियापुर में प्रधानों का प्रशिक्षण
 महिलाओं को गर्भकाल से ही बच्चे के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संतुलित आहार न लेने और एनीमिया के कारण गर्भावस्था के दौरान ही बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है, इसलिए गर्भवती को समय-समय पर रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और वजन वृद्धि की जांच कराते रहना चाहिए। टीकाकरण कराने और आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने से गर्भवती और शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे। यह जानकारी राज्य पोषण मिशन के तहत बुधवार को ब्लाक इस्लामनगर व अंबियापुर में आयोजित प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने दी। 

   उन्होंने कुपोषण की पहचान और रोकथाम के उपायों के साथ ही साफ-सफाई और खुले में शौच न जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास की प्रमुख इकाई ग्राम पंचायतें ही हैं, इसलिए प्रधानों को शासकीय योजनाओं की समुचित जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर अपनी देखरेख में पुष्टाहार का वितरण कराना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को स्वास्थ्य व पोषण दिवस आयोजित होता है। इसमें गांव के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। प्रधानों को इस कार्य में सहयोग करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed