{"_id":"688533b020ac1ad99a095cdb","slug":"from-kachla-ghat-to-the-highway-chants-of-bhole-reverberated-kanwariyas-danced-in-groups-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143918-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कछला घाट से हाईवे तक गूंजे भोले के जयकारे, टोलियों में थिरके कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कछला घाट से हाईवे तक गूंजे भोले के जयकारे, टोलियों में थिरके कांवड़िये
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त। संवाद
उझानी/ कछला। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकल पड़े कांवड़ियों से हाईवे पूरे दिन गुलजार रहा। हजारों की संख्या में टोलियों ने पहले कछला घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। कांवड़ पूजन के बाद यात्रा शुरू की तो घाट से लेकर हाईवे भी भोले के जयकारों से गूंज उठा।
सावन महीना में जलाभिषेक का तीसरा पड़ाव सोमवार को पूरा होगा। इससे पहले ही भारी संख्या में कछला घाट पहुंचकर डुबकी लगाकर कांवड़ यात्रा शुरू कर रहे शिवभक्तों ने शनिवार सुबह से गजब का उत्साह नजर आया। अधिकतर टोलियों ने गंगा स्नान के बाद पहले सूर्य देव को अर्घ्य दिया, फिर मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। पुलिस के अनुमान के मुताबिक- शाम तक करीब 80 हजार कांवड़ियों ने गंगाघाट से कांवड़ यात्रा शुरू की है। डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहनों के साथ टोलियों में शामिल कांवड़ियों ने रास्ते में धमाल मचा दिया। कलाकारों के साथ थिरकते कांवड़ियों को देखने के लिए सड़क किनारे के गांवों के लोग भी नजर आए। उन्होंने भी भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यह क्रम रात में भी चला। बदायूं निवासी कांवड़ियों में सत्येंद्र पाल ने बताया कि उनकी टोली में 50 सदस्य शामिल हैं। उनकी टोली सोमवार सुबह में पटना देवकली के मंदिर में जलाभिषेक करेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
डीजे में शक्ति प्रदर्शन... जाम में फंसी एंबुलेंस
- कछला गंगाघाट से कांवड़ यात्रा को निकली शिवभक्तों की कई बड़ी टोलियों के साथ ट्रैक्टर- ट्रॉलियों और पिकअप वाहनों पर डीजे साउंड सिस्टम भी लगे थे। हाईवे पर गांव हरहरपुर मोड़ और छतुइया के बीच डीजे लगे वाहनों की दो टोलियों के कांवड़ियों में होड़ मच गई। कांवड़िये अपने- अपने डीजे लगे वाहनों को आगे निकालने लगे तो अन्य वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। इसके बाद दोनों ओर जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर पहले कांवड़ियों को समझा, फिर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --