{"_id":"68892293761fb346a10c0ea4","slug":"fraud-in-smart-meters-when-the-truth-came-out-the-officers-woke-up-badaun-news-c-123-1-sbly1035-144122-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्मार्ट मीटर में हेराफेरी... पोल खुली तो जागे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्मार्ट मीटर में हेराफेरी... पोल खुली तो जागे अफसर
विज्ञापन
उझानी। स्मार्ट मीटर लगाने वाली फर्म ने एक उपभोक्ता के घर में दूसरे के नाम का मीटर लगा दिया। आठ माह से बिल नहीं आया तो उपभोक्ता ने शिकायत की तो गड़बड़ी सामने आई।
मिल कंपाउंड निवासी अतुल सैनी के घर का बिजली कनेक्शन नंबर 8735734000 है। उनके घर पर पुराना मीटर लगा है। कनेक्शन होने के बाद भी जनवरी से बिल नहीं आया। उसी दौरान लिंक रोड के आसपास के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए थे। उस इलाके के सूरजपाल के घर पर स्मार्ट मीटर लगा, उसका कनेक्शन नंबर अतुल के नाम दर्ज कर दिया गया। इस पर बिल न तो अतुल के नाम आया और न ही सूरजपाल को मिला। बिल नहीं आने पर अतुल ने बिजली उपकेंद्र पर संपर्क साधा तो हकीकत का पता लगा।
अतुल ने इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से की। सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा तक मामला पहुंच गया। अतुल ने बताया कि अफसरों ने दो- तीन दिन पहले ही मामले को संज्ञान में लिया है। अब आकर उनके बिजली कनेक्शन का बिल जारी कर दिया गया है। एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय ने बताया कि स्मार्ट मीटर में दूसरे कनेक्शन का नंबर मानवीय चूक के आधार पर फीड हो गया था। इसका समाधान का मंगलवार दोपहर करा लिया गया है। अतुल के घर पर जल्द ही नया स्मार्ट मीटर लगा दिया जाएगा।