फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fraud in schools in the name of registration will no longer take place.

Budaun News: अब पंजीकरण के नाम पर अब नहीं होगा स्कूलों में फर्जीवाड़ा

Fri, 17 Apr 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud in schools in the name of registration will no longer take place.
बदायूं। नए शैक्षणिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पंजीकरण के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर जोर दिया है। अब नए सत्र में खासतौर पर उन विद्यालयों को चिह्नित किया जाएगा, जहां उपलब्ध संसाधनों की तुलना में छात्र-छात्राओं की संख्या असामान्य रूप से अधिक पाई जाती है।
विज्ञापन

जिले से लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों के पास में लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं, जिसमें कई स्कूल दूसरे अमान्य या बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्रों का पंजीकरण अपने यहां से करवा देते हैं। इससे न सिर्फ नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी सवाल उठते हैं। इस साल भी परीक्षा के दौरान इस तरह की शिकायतें हुई थीं।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि कुछ स्कूलों में मात्र पांच से छह कमरे हैं, लेकिन वहां कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं की संख्या काफी ज्यादा दर्ज कराई जाती है। ऐसी स्थिति में पढ़ाई की गुणवत्ता प्रभावित होती है और केवल परीक्षा में बैठाने के उद्देश्य से छात्रों का पंजीकरण किया जाता है। अब इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए विभाग ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ उनके इंफ्रास्ट्रक्चर, कक्षाओं की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और छात्र संख्या का मिलान किया जाएगा। जिन विद्यालयों में अनियमितताएं पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें पंजीकरण निरस्त करना, मान्यता समाप्त करना और जुर्माना लगाना शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षण लालजी यादव ने कहा कि इस बार जिला स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध स्कूलों की सूची तैयार कर विशेष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed