फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fourth class employee found dead in in tube well section office

Budaun News: नलकूप खंड कार्यालय में मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 02:16 PM IST
सार

गांव दौरी नरोत्तमपुर निवासी युवक को अपने पिता छत्रपाल की जगह मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। वह रात में चौकीदारी करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार शाम जब वह गया था, तब ठीक था। 

विज्ञापन
fourth class employee found dead in in tube well section office
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के नलकूप खंड कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव सोमवार सुबह कार्यालय के अंदर पड़ा मिला। सुबह जब सफाई कर्मचारी पहुंचा तब इसका पता लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस को कमरे में शराब की खाली बोतल मिली है।  

विज्ञापन


नलकूप खंड कार्यालय में गांव दौरी नरोत्तमपुर निवासी कृष्ण अवतार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। उसे अपने पिता छत्रपाल की जगह मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली थी। तब से कृष्णा अवतार रोजाना नलकूप खंड कार्यालय में आकर रात को चौकीदारी करता था। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- NIA Raid: पांच साल से पाकिस्तानी फैजान के संपर्क में था तौहीद, दो महीने दुबई में रहा; ऐसे होती थी बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजन बोले- शाम को ठीक था कृष्णा

परिवारवालों के मुताबिक रविवार शाम कृष्णा अवतार कार्यालय गया था। उस दौरान वह बिल्कुल ठीक था। सुबह सफाई कर्मचारी कार्यालय में झाड़ू लगाने आया तो उसने कृष्णा अवतार का शव पड़ा देखा। सफाई कर्मचारी के शोर मचाने पर कई लोग मौके पर जमा हो गए। 

सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed