फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four accused of conversion sent to jail in Budaun

Budaun News: धर्मांतरण मामले में अलापुर का पास्टर गिरफ्तार, चार आरोपी भेजे गए जेल; सैकड़ों लोगों को बनाया ईसाई

Tue, 26 Aug 2025 08:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 08:33 PM IST
सार

पुलिस ने धर्मांतरण मामले में अलापुर के पास्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Four accused of conversion sent to jail in Budaun
पुलिस की गिरफ्त में धर्मांतरण के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुंदावली गांव में धर्मांतरण कराने के चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सोमवार को इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को इसमें एक और नाम बढ़ाया गया। इनका साथ देने वाले अन्य लोगों को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


कुंदावली गांव के एक घर में कासगंज और बिसौली के कुछ लोग रविवार को ग्रामीणों को ईसाई धर्म की प्रार्थना करवा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मौके से कुंदावली की अंजू पत्नी हरपाल सिंह, कासगंज के मोहल्ला नाथूराम कोर्ट निवासी हृदेश कुमार उर्फ विक्की पास्टर, उसकी पत्नी नीतू और बिसौली के बॉबी पास्टर को पकड़ा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को बॉबी पास्टर को छोड़ दिया था। शाम को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई सत्यपाल ने तहरीर दी और तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इन लोगों से पूछताछ में सामने आया कि अलापुर का पास्टर सुरेंद्र मास्टर माइंड है। इसलिए मंगलवार को पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया और चारों को जेल भेजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों में करा चुके हैं धर्म परिवर्तित
अलापुर में करीब दो सौ से अधिक लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं। कादरचौक क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह से प्रार्थना सभा करते लोगों को पुलिस ने कुछ महीने पहले पकड़ा था। बाद में उनको बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। अलापुर में सुरेंद्र ने चर्च बना रखा है। यहां जिले भर के लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का कराया जा रहा था।

कुंदावली के 30 लोग हो चुके हैं ईसाई
कुंदावली की महिला अंजू ने बताया कि सुरेंद्र पास्टर ने कासगंज निवासी हृदेश के साथ घर पर आकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा था। हृदेश उनके रिश्तेदार हैं। उसने अपने रिश्तेदारों को रुपये का लालच देकर गांव के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने की बात कही। यह लोग कई महीनों से गांव में आकर प्रार्थना कराते रहे। अब तक करीब 30 लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं।

एसपी देहत हृदेश कठेरिया ने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अलापुर के सुरेंद्र का नाम सामने आने के बाद उसका भी नाम मुकदमे में शामिल करते हुए गिरफ्तार किया गया है। चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले की विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed