{"_id":"63ecd05f5436645bb504606b","slug":"forty-farmers-took-training-in-natural-farming-badaun-news-c-4-1-64630-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: चालीस किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: चालीस किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण
विज्ञापन
उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में चल रहे दो दिवसीय प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर का बुधवार अपराह्न समापन हो गया। शिविर में 40 किसानों ने प्रशिक्षण लिया।
शिविर में अंतिम दिन केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर आरपी सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने से लागत कम आती है, वहीं अनाज की गुणवत्ता अच्छी रहती है। वैज्ञानिक सौहार्द दुबे ने सह फसली को लेकर विचार रखे। डॉ. रोशन ने देशी गायों के बारे में अवगत कराया।
डॉ. संजय कुमार ने प्राकृतिक खेती में कीट नियंत्रण और आनंद प्रकाश ने जीवामृत और बीजामृत का प्रशिक्षण दिया। किसानों ने वैज्ञानिकों से फसलों के जरिये अच्छी पैदावार को लेकर भी संवाद किया। इस मौके पर आशीष अग्रवाल, आलोक सक्सेना, जगवीर सिंह, किसानों में पराग, रजत, दयाराम राजपूत, धीरेंद्र, राजेंद्र समेत 40 किसान मौजूद थे। संवाद