फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former Minister of State for Status Gendn red BJP

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गेंदनलाल भाजपा में शामिल

Wed, 07 Sep 2016 12:06 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Former Minister of State for Status Gendn red BJP
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गेंदनलाल भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बरेली में स्वामी प्रसाद के समक्ष समर्थकों के साथ ग्रहण की सदस्यता 
 बसपा से निष्कासित पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने तीन जिला पंचायत सदस्य एवं तमाम ग्राम प्रधानों और सैकड़ों
कार्यकर्ताओं के साथ बरेली में स्वामीप्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा की सदस्ता ग्रहण की। इसे भाजपा के लिए सबसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। 
गेंदनलाल मौर्य ने वर्ष 1996 में बसपा से बिसौली विधानसभा सीट पर 39900 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2001 में इनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख चुनी गईं और 2002 में मामूली अंतर से चुनाव हार गए। 2005 में जिलापंचायत सदस्य चुने गए। इसके बाद 2007 में भाजपा और 2009 में फिर बसपा में शामिल हो गए। वर्ष 2011 में बसपा सरकार में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के साथ दर्जा राज्यमंत्री रहे। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को पूर्व मंत्री गेंदनलाल मौर्य को बसपा से निष्कासित कर दिया था। समर्थकों के साथ राय मशविरा करके मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के समक्ष बरेली में भाजपा में शामिल होने हो गए। 

इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य यावित्री मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीवती मौर्य, पूर्व डीसीबी चेयरमैन जयवीर शाक्य, शिशुपाल शाक्य, रीना शाक्य, रामकिशोर मौर्य, बब्लू मौर्य, जिलापंचायत सदस्य प्रताप शाक्य, देवराज मौर्य, जयसिंह मौर्य, ग्रीश मौर्य आदि के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शामिल होने के बाद मौर्य ने कहा कि बसपा में काफी दिनों से घुटन महसूस हो रही थी। यहां कार्यकर्ता की बजाए धन का सम्मान होता है। भाजपा में पहुंच कर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed