{"_id":"5e6001e28ebc3eebbb5527fc","slug":"football-player-naha-b-badaun-news-bly3984310143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल के जुनून से नेहा ने गरीबी को दी मात, बदायूं का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल के जुनून से नेहा ने गरीबी को दी मात, बदायूं का नाम किया रोशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, इरादों का इम्तिहान अभी बाकि है, अभी तो नापी है बस मुट्ठी भर जमीन, अभी तो सारा आसमान बाकि है... शायर की लिखी यह पंक्तियां उझानी के अब्दुलागंज निवासी अनवर आलम और आइशा बेगम की फुटबॉलर बेटी नेहा बी पर सटीक बैठती हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना आदर्श मानने वाली नेहा बी अपनी खेल प्रतिभा के दम पर परिवार और बदायूं का नाम रोशन कर चुकी हैं। वर्तमान में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) की पढ़ाई कर रही नेहा बी ने बताया कि परिवार के सपोर्ट से सबकुछ मुमकिन हो सका। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। तब चाचा चंद ने हौंसला बढ़ाया और गूंज संस्था मार्गदर्शन में फुटबाल की बारीकियां सीखी।
नेहा ने बताया कि सबसे पहले जनपद स्तर पर उनका ट्रायल हुआ था, जिसमें बदायूं की टीम हिस्सा बनीं। यहां से चुनकर वह मंडल स्तर की टीम में चयनित हुईं। इसके बाद सितंबर 2016 में उनकी टीम इलाहाबाद में हुई 62 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही। सितंबर 2017 में गोरखपुर में हुई 63वीं प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता में उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही। साल 2017 में मणिपुर में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (आईआईएफएफ) की ओर से हुई सब जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में स्टेट फुटबाल टीम से खेलते हुए उन्होंने बदायूं का नाम चमकाया। नेहा का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता में नाम कमाने का है।