{"_id":"6a53f3c94ea498289501fd41","slug":"following-a-complaint-the-health-department-raided-and-sealed-the-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1001-168300-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मारा अस्पताल पर छापा, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मारा अस्पताल पर छापा, सील
विज्ञापन
उसहैत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां की टीम ने शनिवार शाम पुलिस की मौजूदगी में पक्का पुल के पास संचालित अस्पताल पर छापा मारा। संचालक वैध पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
गांव भुनड़ी के 25 वर्षीय अनमोल गिरकर घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इसी अस्पताल में उपचार कराया। आरोप है कि गलत इलाज के कारण उनके पैर में गंभीर संक्रमण (सेप्टिक) हो गया। बाद में पैर काटना पड़ा।
मामले की शिकायत पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में की थी। शिकायत की जांच के बाद सीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मारा। जांच में अस्पताल में आवश्यक मानकों और दस्तावेजों की कमी मिली।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि संचालक विनोद जर्रा अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है।
एक शिकायत मिली थी, इसके आधार पर टीम को जांच के लिए भेजा गया था, कमियां मिलने पर टीम ने अस्पताल सील कर दिया है।
-डाॅ. विकास शर्मा, सीएमओ