फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   flag stablishment and ganga poojan in kakoda

ध्वज स्थापना, गंगा पूजन के साथ मिनी कुंभ शुरू

Mon, 07 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 07 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
flag stablishment and ganga poojan in kakoda
ध्वज स्थापना, गंगा पूजन के साथ मिनी कुंभ शुरू 
पतित पावनी गंगा तट पर लगने वाले रूहेलखंड के विख्यात मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की सोमवार से औपचारिक शुरूआत हो गई। सिद्धपीठ मां ककोड़ा देवी मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद ध्वज को मेला स्थल पर ले जाया गया। डीएम पवन कुमार, एसएसपी महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा समेत जिला स्तरीय अधिकारियों ने पूजन अर्चना के साथ ही गंगा में दुग्ध अर्पण कर झंडी को स्थापित किया। मेले के खुशहाली पूर्वक संपन्न होने की प्रार्थना की। 12 नवंबर को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी तथा सांसद धर्मेंद्र यादव मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन

गंगा तट पर हवन पूजन के बाद डीएम, एसएसपी ने मेला स्थल पर तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने बताया मेले में सरकारी विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधार्थ यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए एआरटीओ तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को भी आदेश दिए। पर्याप्त संख्या में रोडवेज तथा प्राइवेट बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पशुओं के इलाज के लिए अस्थायी पशु चिकित्सालय भी खोला जाएगा। स्नानघाट पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग कंपार्टमेंट भी बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अप्रिय स्थिति के लिए झूला, चरख स्वामी होंगे जिम्मेदार
मेला ककोड़ा। डीएम पवन कुमार ने कहा कि मेले में लगने वाले झूले, चरख आदि को लगाने की अनुमति पंचायत विभाग की ओर से देते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि झूले व चरख आदि के कारण कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। अगर होती है तो संबंधित झूला या चरख स्वामी ही इसके जिम्मेदार होंगे। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि मेले में अश्लीलता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। गत वर्ष के सापेक्ष अधिक पुलिस बल भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसी, घुड़सवार पुलिस बल भी रहेगा मुस्तैद
मेला ककोड़ा। एसएसपी महेंद्र यादव ने कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष इस मेले में अधिक पुलिस बल लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में कोतवाली की स्थापना के अलावा छह अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की जाएंगी। दो कंपनी पीएसी की तैनाती के साथ ही घुड़सवार पुलिस, 65 एसआई, 400 कांस्टेबल, 60 हेड कांस्टेबल और 400 पीआरडी के जवानों को लगाया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो और भी पुलिस बल लगाया जा सकता है। मेले में सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, बिल्सी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सुषमा मौर्य, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, डीआरडीए के परियोजना निदेशक रविंद्रनाथ यादव, एसडीएम सदर जंग बहादुर यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। पांडित्य कार्य मनोज कुमार शर्मा, पंडित उमेश चंद्र शंखधार ने संपन्न कराया।

तीन दिन रहेगा रूट डायवर्ट
मेला ककोड़ा। मेले को देखते हुए जाम न लगे। इसके चलते गंजडुंडवारा की ओर से पुल पर आने वाले भारी वाहनों के लिए दो दिन तक रूट डायवर्ट रहेगा। पुल से इस पार आने वाले भारी वाहन दो दिन के लिए कछला होकर निकाले जाएंगे। इसकी जानकारी सीओ पटियाली डीएल सुधीर ने दी।

होम्योपैथी के 17 लोगों का रहेगा स्टाफ 
मेला ककोड़ा। मेला में पहली बार होम्योपैथिक चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा। इसमें चार डॉक्टर, छह फार्मासिस्ट, सात वार्ड ब्वाय की टीम मेला में नियुक्त की गई है। जो डॉ. रागिनी गुप्ता के बीएचएमओ के साथ डॉ.पीवी वैश्य, डॉ. अंबरीश, डॉ. सौरभ शंखधार के साथ रात दिन चिकित्सा सुविधा देंगे।


दमकल वाहन पहुंचे
मेला ककोड़ा। मेला के लिये दमकल वाहन पहुंच गए हैं। मेला में छह गाड़ी रहेंगी। इनमें दो कोतवाली दो-दो मेला के पूर्व और पश्चिम में रहेगी।

उद्घाटन करने हेलीकॉप्टर से आएंगे मंत्री
मेला ककोड़ा। 12 नवंबर को उद्घाटन करने पहुंच रहे पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके लिए हेलीपैड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से हेलीपैड के लिए स्थान को भी देखा गया। उनकी ओर से निर्माण कराया जाएगा। साथ में सांसद धर्मेंद्र यादव भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed