फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First batch released five Lohia rural buses

पहले खेप की पांच लोहिया ग्रामीण बसों का लोकार्पण

Sun, 15 Mar 2015 11:48 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
First batch released five Lohia rural buses
सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं क्लब पर आयोजित समारोह में जिले को पहली खेप में मिली पांच लोहिया ग्रामीण बसों का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक सौभाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर ग्रामीण क्षेत्र की बस सुविधा देकर सरकार का एक और वायदा पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सांसद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव की सफल सरकार को पूरे तीन साल हो रहे हैं। आज का दिन बेहद खास है। बदायूं के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। बदायूं महोत्सव में सहयोग का उन्होंने वायदा किया। प्रेक्षागृह के बारे में बताया कि अब डायट में प्रेक्षागृह बनेगा। बदायूं क्लब में बहु उपयोगी कवर्ड पंडाल बनवाया जाएगा। इसके लिए एडीएम प्रशासन और क्लब सचिव अक्षत अशेष को शीघ्र प्रस्ताव को कहा।
विज्ञापन

शहर विधायक आबिद रजा ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास के लिए किया गया कोई भी वायदा अधूरा नहीं रहने वाला है। इस अवसर पर सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव समेत सपा के नेता और नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली एसके शर्मा ने आभार जताया और कहा कि प्रदेश की बहुउद्देश्यीय योजना में ग्रामीण क्षेत्र के अछूते इलाकों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। सेवा प्रबंधक आरएन वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जेपी सिंह, नीरज अग्रवाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय और क्षेत्रीय नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed