फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   firing

शोर मचाने पर बदमाशों ने युवक को गोलाी मारी

Sun, 23 Aug 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sun, 23 Aug 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव नैथू निवासी दिलावर खां का आरोप है कि बीती रात करीब
विज्ञापन
तीन बजे उसके पड़ोसी बाजिद खां पुत्र हसरत खां के घर में चोर घुस गए। इसी दौरान घर में सो रहे परिजन जाग गए। परिजनों को शोर मचाने पर वह भी जाग गया। आरोप है कि वह भी शोर मचाने लगा तो चोरों ने खुद को घिरा समझकर पकडे़ जाने के डर से फायर कर दिया। जिसके चलते छत पर खडे़ दिलावर खां को गोली जा लगी। गोली लगने से दिलावर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस रात में ही गांव पहुंची और मामले की जानकरी जुटाई। घायल दिलावर ने गांव के ही छोटे उर्फ विटटू पुत्र शौकत समेत एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चोरी के प्रयास में विफल रहने और गोली मारने की धराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक़ नामजद समेत दो खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल को उपचार हेतु रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed