{"_id":"584039d04f1c1b0e1ede7893","slug":"fire-on-youth-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन दहाड़े घर में घुसकर युवक को गोली मारी
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय में शारिक फरशोरी नाम के दबंग ने घर में घुसकर असलम नाम के युवक को गोली मार दी। असलम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है। दिन में फायरिंग होने से इलाके में काफी देर तक दहशत रही।
कोतवाली के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी असलम (40) पुत्र कदीर लोहे की ग्रिल, जंगला आदि बनाने का काम करता है। पास में ही उसकी दुकान है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे असलम का उसके पड़ोसी शारिक फरशोरी के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि शारिक फरशोरी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से असलम को घर में घुसकर गोली मार दी। इसके बाद फायरिंग करता हुआ यहां से भाग गया। घायल असलम को लेकर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने की वजह से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। नाहर खां सराय मिश्रित आबादी का इलाका है। दिन में फायरिंग होने से यहां दहशत फैल गई। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस को तैनात करना पड़ा। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है।
आरोपी है एक दर्जा मंत्री का रिश्तेदार
बदायूं। आरोपी शारिक फरशोरी एक दर्जा मंत्री का रिश्तेदार बताया जाता है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में दर्जा मंत्री के स्तर से पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश भी की गई। हालांकि पुलिस किसी भी तरह के दबाव की बात से इंकार कर रही है।