{"_id":"5d61336c8ebc3e0147577c76","slug":"fire-badaun-news-bly3734484166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातघर में आग से तीन लाख रुपये का सामान स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातघर में आग से तीन लाख रुपये का सामान स्वाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पंजाबी कालोनी लिंक रोड स्थित बारातघर में शुक्रवार रात रहस्यमय ढंग से आग लग गई। तड़के हाल समेत कमरों से लपटें उठीं तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। बारातघर मालिक ने निजी संसाधनों की मदद से करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक तीन वातानुकूलित सिस्टम, सोफे और गद्दों समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया।
आग शुक्रवार रात में किस समय लगी, यह तो बारातघर के मालिक पंजाबी कालोनी निवासी जयपाल थरेजा को भी पता नहीं लग पाया लेकिन शनिवार तड़के पड़ोस के एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल कर बताया कि हॉल समेत कमरों से आग की लपटें निकल रही हैं। बारातघर में अग्निशमन के यंत्र भी मौजूद थे लेकिन रात में चौकीदार नहीं होने की वजह से सुलगती आग की किसी को भनक नहीं लग पाई थी। थरेजा ने सुबह दमकल बुलाने को कॉल कर दी लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पा लिया गया। बारातघर मालिक ने बताया कि आग से तीन वातानुकूलित सिस्टम, एक दर्जन बड़े सोफे, दर्जनों की संख्या में गद्दे जल गए हैं। करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। बारातघर में बिजली कनेक्शन नहीं होने से एक बात साफ हो गई है कि बिजली के तारों में स्पार्किंग आग की वजह नहीं हो सकती। शनिवार को पूरे दिन बारातघर में सफाई का काम चला।