फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR lodged against two for refilling illegal gas

Budaun News: अवैध गैस रीफिल करने के आरोप में दो पर कराई एफआईआर

Thu, 22 Jun 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two for refilling illegal gas
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में अवैध रूप से गैस रीफिलिंग का कारोबार कर रहे दो लोगों के यहां पूर्ति निरीक्षक ने छापा मारा। कुछ भरे और कुछ आधे भरे घरेलू गैस सिलिंडरों को बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक भदेश्वर आनंद ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को नदीम पुत्र वसीम निवासी साहूकारा नगर इस्लामनगर के यहां छापा मारा गया। यहां पर एलपीजी के 12 सिलिंडर मिले। जिसमें चार भरे, एक आधा भरा तथा सात खाली सिलिंडर थे। इसके बाद प्रशांत पुत्र राजा गुप्ता निवासी मोहल्ला कूंचा नगर इस्लामनगर के यहां छापा मारा गया। यहां एलपीजी के 18 सिलिंडर मिले। इसमें नौ भरे व नौ खाली थे। इन्हे रामाया भारत गैस सर्विस, खेडादास बिसौली रोड, बिसौली की सुपुर्दगी में दे दिया गया है, साथ ही दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना इस्लामनगर में अवैध तरीके से गैस रिफिल करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed