{"_id":"67af8346d6f40fe149005698","slug":"fir-lodged-against-nine-people-including-nikhil-nanda-for-abetting-suicide-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134328-2025-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बदायूं में ट्रैक्टर कंपनी के सीओएम निखिल नंदा समेत नौ लोगा पर मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदायूं में ट्रैक्टर कंपनी के सीओएम निखिल नंदा समेत नौ लोगा पर मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:24 PM IST
सार
बदायूं में ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक जितेंद्र यादव ने बीते साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कंपनी के सीओएम निखिल नंदा समेत नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बदायूं में अदालत के आदेश पर दातागंज कोतवाली में निखिल नंदा समेत नौ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में ट्रैक्टर कंपनी के यूपी हेड, एरिया मैनेजर, सेल्स मैनेजर, शाहजहांपुर के डीलर समेत नौ आरोपी बनाए गए हैं।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र शिव सिंह ने सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके सगे भाई जितेंद्र की दातागंज में जय किसान ट्रेडर्स फर्म के नाम से ट्रैक्टर की एजेंसी थी। इसमें सह पार्टनर लल्ला बाबू पुत्र कमरूद्दीन निवासी मोहल्ला अरेला थे, जो कि पारिवारिक विवाद के चलते जेल चले गए थे। इस कारण जितेंद्र अकेले ही एजेंसी की देखरेख कर रहे थे।
इन लोग पर लगाया गया आरोप
ट्रैक्टर कंपनी के सीओएम निखिल नंदा पुत्र राजन नंदा, एरिया मैनेजर आशीष बालियान, सेल्स मैनेजर सुमित राघव, हेड दिनेश पंत बरेली, फाइनेंसर कलेक्शन पंकज भास्कर, सेल्स मैनेजर अमित पंत, सेल्स हेड नीरज मेहरा, शाहजहांपुर डीलर शशांत गुप्ता समेत एक अज्ञात व्यक्ति उनकी एजेंसी पर आए। उनके भाई जितेंद्र को धमकाते हुए कहा कि उसने बिक्री को नहीं बढ़ाया है। एजेंसी खत्म कर दी जाएगी। उसकी सारी संपत्ति बिक जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद उनका भाई अवसाद में आ गया। वह अक्सर कंपनी के अधिकारियों द्वारा प्रताड़ना के बारे में परिवार व दोस्तों को बताया करता था। 21 नवंबर 2024 को आशीष बालियान समेत अन्य कंपनी के अधिकारी एजेंसी पर आए। भाई पर बिक्री बढ़ाने का दबाव बनाया, प्रताड़ित किया। इसके चलते 22 नवंबर को उनके भाई जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उक्त सभी आठ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
निखिल के एक फिल्म स्टार का दामाद होने की चर्चा
मुकदमे में आरोपियों के कॉलम में सातवें नंबर पर निखिल नंदा पुत्र राजन नंदा पता अज्ञात दिया गया है। इसके आगे उनका पद सीओएम दिया गया है। बताया जा रहा है कि निखिल नंदा एक वॉलीबुड अभिनेता के दामाद हैं। हालांकि इस चर्चा की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है, न ही अधिकारी इसकी पुष्टि कर रहे हैं।