फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR lodged against four people including her husband for dowry killing

बदायूं: दुकान के लिए रुपये नहीं देने पर विवाहिता को मार डाला, पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 23 Sep 2023 01:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 01:21 PM IST
सार

गांव बनेई में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
FIR lodged against four people including her husband for dowry killing
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बनेई में शुक्रवार रात विवाहिता शबनम (22 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी शराफत के मुताबिक उन्होंने करीब एक साल पहले अपनी बेटी शबनम की शादी बनेई गांव के वसीम के साथ की थी। आरोप है कि तभी से ससुराल वाले दुकान खोलने के लिए पांच लाख रुपये मांग रहे थे। इसके लिए वह लगातार शबनम का उत्पीड़न कर रहे थे। उन्होंने रुपये नहीं दिए तो ससुराल वालों ने शबनम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं: शराब पीकर घर आए व्यक्ति को पत्नी और बेटों ने पीटा, सुबह तख्त पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके थे और अपने घर से निकाल चुके थे, लेकिन हर बार वह परिवार बिगड़ने के डर से बेटी को उसकी ससुराल भेज देते थे। शुक्रवार रात भी उन्होंने शबनम के साथ मारपीट की और उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटका दिया। मोहल्ले वालों की सूचना पर शराफत और उनके परिवार वाले बनेई पहुंच गए।
 

बेड पर रखी मिली कुर्सी  

सूचना पर प्रभारी सीओ सिटी शक्ति सिंह और इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने मौका मुआयना किया। विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। बेड पर एक कुर्सी भी रखी मिली। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। शराफत की तहरीर पर पुलिस ने वसीम, उसके भाई कसीम, पिता मद्दू और मां रहीशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि शव फंदे से लटका मिला था। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed