फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR Filed against man for selling his granddaughter in budaun

Budaun News: बच्ची के अपहरण में नया मोड़, दादा समेत दो लोगों पर मासूम को बेचने की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Feb 2023 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

उझानी में तीन दिन पहले कछला गंगाघाट पर झोपड़ी से डेढ़ साल की प्रियांशी लापता हो गई थी। दादी उसे सुलाकर घाट पर गई थीं, जब लौटी तो वह नहीं मिली। उन्होंने बच्ची के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन अगले ही दिन बच्ची के नाना ने दादा-दादी पर गंभीर आरोप लगा दिए। 

विज्ञापन
FIR Filed against man for selling his granddaughter in budaun
मासूम प्रियांशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में तीन दिन पहले कछला गंगाघाट से झोपड़ी में सोते समय अगवा डेढ़ साल की मासूम प्रियांशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोमवार देर रात बच्ची के नाना उझानी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बच्ची के दादा समेत दो लोगों के खिलाफ मासूम को बेचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया कि दादा और दादी उसकी परवरिश नहीं कर पा रहे थे। इसलिए बच्ची को बेच दिया। 

विज्ञापन


अगवा प्रियांशी के नाना बहोरन उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी हैं। उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। उसके तीनों बच्चों का दादी और दादी सही ढंग से परवरिश नहीं कर पा रहे थे। दादी राममुखी ने प्रियांशी को किसी को गोद देने की बात भी कहती थी। प्रियांशी को उसके दादा राजेंद्र और उसके बेटे ने बेच दिया है। एफआईआर में नाना ने अन्य दोनों बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में दिलाने की गुहार भी लगाई है। एफआईआर के बाद पुलिस ने राजेंद्र को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। 

विज्ञापन

दादी बोली- प्रियांशी को कोई उठा ले गया 

दादा राजेंद्र समेत दादी राममुखी ने यही कहा कि तीनों बच्चे उसके कलेजे के टुकड़े हैं, उन्हें कौन बेच डालेगा। राममुखी ने फिर कहा कि प्रियांशी को कोई उठा ले गया है। मासूम की बरामदगी की कोशिश में जुटी पुलिस ने सोमवार देर रात ही बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली स्थित उसकी मौसी के घर भी दबिश दी। मौसा-मौसी ने प्रियांशी के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। शुरू में मौसा-मौसी की भूमिका पर भी सवाल उठाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किनारे की दादी की तहरीर

मासूम प्रियांशी के अपहरण का मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन नाना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कछला निवासी दादी राममुखी की ओर से दी गई तहरीर पर गौर नहीं किया गया। राजेंद्र ने बताया कि पुत्रवधू रूबी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के बाद बहोरन उससे रंजिश मानता है। इसीलिए उसे और उसके दूसरे बेटे का फंसाया जा रहा है। उसका एक बेटा योगेंद्र तो पहले से ही जेल में है।

... तो फिर किसी और नजर में चढ़ गई मासूम

डेढ़ साल की प्रियांशी को लेकर पुलिस की अब तक की तहकीकात में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर कहा जा सके कि वह किसी रिश्तेदार या फिर परिचित के पास है। अगर ऐसा होता तो दादा राजेंद्र या फिर नाना बहोरन में कोई मासूम तक पहुंचने के लिए एक हकीकत जरूर बयां कर देता। रिश्तेदार भी पसोपेश में हैं। दादा और नाना पक्ष में से किसी का हाथ नहीं है तो उस पर जरूर किसी और की नजर रही होगी। 

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मासूम बच्ची को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब तक तहकीकात में कोई खास सुराग नहीं मिला है, लेकिन जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। एफआईआर के आधार पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed