{"_id":"6931f2c81bc94267ca03e2bf","slug":"fir-against-11-people-for-land-grabbing-and-intimidation-badaun-news-c-123-1-sbly1035-152145-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जमीन पर कब्जा और धमकाने में 11 लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जमीन पर कब्जा और धमकाने में 11 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
उझानी। गांव खजुरारा में जमीन कब्जाने के आरोप में महिला ने प्रधान समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खजुरारा निवासी दीपमाला पत्नी मोहित कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके पति मोहित के माता-पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने मोहित को गांव से भगा दिया और उनकी पैतृक जमीन कब्जा ली।
आरोप है कि पिछले दिनों जमीन को कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई गई तो आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया। दीपमाला की शिकायत पर पुलिस ने राजेश सक्सेना, उनके बेटे दीपू, सचिन, छोटू, नितिन, पत्नी सुनीता, प्रधान मंजू सक्सेना पत्नी संजय, चंपावती पत्नी विनोद कुमार, किरन देवी पत्नी विनोद और इंदु सक्सेना पत्नी सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अलावा श्रीनारायणगंज मोहल्ले में ब्लेड वाले तारों में फंसे बंदर को निकालने को लेकर व्यापारी नीरज अग्रवाल के साथ गौरव अग्रवाल ने मारपीट की। इससे नीरज की उंगली टूट गई। घायल नीरज की शिकायत पर पुलिस ने गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।