{"_id":"575594054f1c1b0a1d9c535c","slug":"fed-up-with-the-cash-strapped-divyanga-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान दिव्यांग ने फांसी लगाई
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका शव घर के कमरे में ही फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उनका कहना है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी पप्पू (32) ठेला-खोमचा लगाकर परिवार पालता था। उसके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। कुछ समय पहले पप्पू एक हादसे में दिव्यांग हो गया था। इसके बाद से वह ठेला-खोमचा लगाने में भी असमर्थ हो गया था। इसके चलते आर्थिक तंगी बढ़ती चली गई। उसके इलाज में भी काफी रुपया खर्च हो रहा था। सोमवार सुबह पप्पू का शव उसी के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिवारवाले भी इसकी तस्दीक कर रहे हैं। पप्पू की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवारवालों का कहना है कि पप्पू ने आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी की है।
-वेद प्रकाश गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
पारिवारिक कलह में फांसी पर झूला युवक
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनी में सुनील नाम के युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुनील का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। परिवार वालों ने पुलिस को खबर नहीं दी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी सुनील (40) पुत्र श्रीकृष्ण का रविवार को घर में विवाद हो गया था। इसके बाद सुनील घर से चला गया। शाम को उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता हुआ मिला। चर्चा है कि पारिवारिक क्लेश में सुनील ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। इंस्पेक्टर कोतवाली जमीरुल हसन ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर सूचना मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।